भारत

भारतीय तट रक्षक ने गुजरात तट के पास एक मोटर टैंकर जील से गंभीर रूप से बीमार भारतीय नागरिक को बाहर निकाला

भारतीय तट रक्षक ने आज 21 जुलाई, 2024 को गुजरात के मंगरोल तट से लगभग 20 किलोमीटर दूर गैबॉन गणराज्य के मोटर टैंकर ज़ील से गंभीर रूप से बीमार एक भारतीय नागरिक को निकाला है। इस रोगी की नब्ज बहुत धीरे चल रही थी और उसके शरीर के निचले हिस्से में सुन्नता का अनुभव हो रहा था, जिसके चलते उसे तत्काल चिकित्सा के लिए भेजे जाने की आवश्यकता थी।

आईसीजी एयर एन्क्लेव, पोरबंदर ने तत्काल से एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर भेजा, जो उच्च तीव्रता वाली तूफानी हवाओं, भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद मोटर टैंकर ज़ील तक पहुंचा। मोटर टैंकर के ठीक ऊपर स्थित हेलीकॉप्टर ने रोगी की निकासी के लिए एक रेस्क्यू बास्केट का उपयोग किया। उन्हें आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए पोरबंदर ले जाया गया है।

यह सफल निकासी समुद्री सुरक्षा के प्रति भारतीय तट रक्षक की अटूट प्रतिबद्धता और अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों में भी आपात स्थिति में कार्य करने की उसकी तत्परता को रेखांकित करती है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

5 घंटे ago