भारत

भारतीय तटरक्षक बल ने केरल के समुद्र में गंभीर रूप से बीमार मछुआरे की जान बचाई

भारतीय तट रक्षक बल (आईसीजी) ने अपने आदर्श वाक्‍य ‘वयं रक्षाम्’ के अनुरूप केरल के बेपोर से लगभग 40 समुद्री मील दूर भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव (आईएफबी) जज़ीरा से समुद्र में गंभीर रूप से बीमार मछुआरे की जान बचाई। समुद्र में गिरने पर मछुआरे को डूबने का अहसास हुआ। उसे भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका (आईएफबी) ने बचा लिया था लेकिन मछुआरे के फेफड़ों में अतिरिक्त पानी भरने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ गई थी।

नाव कर्मियों ने चिकित्सा संकट कॉल की, जिसका भारतीय तटरक्षक बल आईसीजी ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की। तटरक्षक बल ने कोच्चि के चिकित्‍सा दल के साथ-साथ आर्यमान और सी-404 जहाजों के साथ अपने उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को तैनात किया। भारतीय तटरक्षक बल ने अपने उन्‍नत उपकरणों के माध्‍यम से भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव (आईएफबी) का पता लगाया और मरीज को हवाई जहाज से कोच्चि ले जाया गया। बाद में उन्हें नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

भारतीय तट रक्षक बल (आईसीजी) ने अपने आदर्श वाक्‍य ‘वयं रक्षाम्’ के अनुरूप समुद्र में एक और जान बचाई।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago