अंतर्राष्ट्रीय

विश्व भर में भारतीय समुदाय के लोगों ने भारतीय दूतावासों में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

विश्व भर में भारतीय समुदाय के लोगों ने भारतीय दूतावासों में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। चीन के बीजिंग में राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के भाषण के अंश पढ़े। समारोह में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।

वाशिंगटन में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती प्रौद्योगिकियों पर दोनों देशों के घनिष्ठ सहयोग और क्वाड के माध्यम से दोनों देशों के बीच बहुआयामी जुड़ाव का उल्‍लेख किया। उन्होंने कहा कि अमरीका–भारत संबंध दोनों देशों और हिंद–प्रशांत क्षेत्र के लिए वास्तविक परिणाम दे रहे हैं।

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने राष्ट्रमंडल के साझा मूल्यों पर आधारित भारत–ब्रिटेन की अटूट साझेदारी की सराहना की। किंग चार्ल्‍स ने अहमदाबाद में वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हासिल करने पर भी भारत को बधाई दी।

सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व किया।

जापान में, नवनियुक्त राजदूत नगमा एम मलिक ने भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और राष्ट्रपति का भाषण पढ़ा गया।

श्रीलंका में उच्चायुक्त संतोष झा ने इंडिया हाउस में ध्वज फहराया और भारतीय शांति सेना स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में नौसेना द्वारा देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियां और वंदे मातरम को समर्पित शास्त्रीय नृत्य शामिल थे। श्रीलंका के विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा ने लोकतंत्र के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

बांग्‍लादेश के ढाका में भारतीय उच्‍चायोग में भारतीय उच्‍चायुक्‍त प्रणय वर्मा ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। सिलहट, खुलना, चटगांव और राजशाही में सहायक उच्‍चायोगों में भी भारतीय गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Editor

Recent Posts

भारतीय तटरक्षक बल ने गोवा में स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल का ‘गर्डर लेइंग’ समारोह आयोजित किया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के चौथे, पांचवें और छठे एयर कुशन व्हीकल (एसीवी) का ‘गर्डर…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली के कर्तव्‍य भवन-2 में पश्चिम एशिया पर अनौपचारिक मंत्री समूह (आईजीओएम) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली के कर्तव्‍य भवन-2 में पश्चिम एशिया पर अनौपचारिक…

8 घंटे ago

कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय परिषद (जेसीएम) की 49वीं बैठक आयोजित हुई

संयुक्त परामर्श तंत्र (जेसीएम) की राष्ट्रीय परिषद की 49वीं बैठक आज दोपहर 3:00 बजे, सेवा…

8 घंटे ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोहरीघाट-मऊ-औड़िहार यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए दोहरीघाट-औड़िहार यात्री ट्रेन को वर्चुअल…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पुनर्स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना के 75 वर्ष पूरे…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण टीम द्वारा किए गए रोमांचक फ्लाईपास्ट का अवलोकन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर भारतीय वायु सेना…

9 घंटे ago