भारत

भारतीय लोकतंत्र समय की कसौटी पर खरा उतरा है और दुनिया को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र समय की कसौटी पर खरा उतरा है और दुनिया को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है। नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में अन्‍तर्राष्‍ट्रीय युवा प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संसद भारत के 140 करोड़ लोगों की आशाओं, सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है और उनकी समस्याओं तथा मुद्दों का समाधान करती है।

ओम बिड़ला ने कहा कि प्राचीन काल से भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने कहा कि दुनिया को भारत से बहुत कुछ सीखना है।

अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि संविधान आगे का रास्ता दिखाता है और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए ओम बिड़ला ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि युवाओं के लाभ के लिए देश भर में “अपने संविधान को जानें” कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्‍मेलन और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय…

12 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा

पश्चिम-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

14 घंटे ago