भारतीय चिकित्सा संघ-आईएमए ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर डॉक्टरों की सुरक्षा और मामले में शीघ्र न्याय की मांग की है। संघ ने अपने पत्र में यह भी मांग की है कि सभी अस्पतालों का सुरक्षा प्रोटोकॉल हवाई अड्डों की तर्ज पर होना चाहिए। पत्र में पीड़िता के शोक संतप्त परिवार को उचित और सम्मानजनक मुआवजा देने की भी मांग की गई है।
आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले पर देश भर में डॉक्टरों के विभिन्न समूहों और संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि विभिन्न शहरों में केवल आपातकालीन सेवायें चल रही हैं। भारतीय चिकित्सा संघ ने कल 24 घंटे की हडताल का आह्वान किया। पश्चिम बंगाल में सीबीआई मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष से कोलकाता में पूछताछ कर रहा है।
एजेन्सी की एक टीम अस्पताल जबकि एक अन्य टीम गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय के स्थान की जांच कर रही है। एक संबंधित घटनाक्रम में वामपंथी और कांग्रेस पार्टी आज राज्य के सभी जिलों में इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस ने भी इस घटना में संलिप्त अपराधियों को फांसी देने की मांग को लेकर कोलकाता और अन्य स्थानों पर रैलियां की।
भारत ने फ्रांस, इटली और यूरोप के अन्य देशों में अपने नागरिकों को सतर्क रहने…
राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच…
भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। यूरोप…
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि साइबर घटना में जिन ग्राहकों की निजी…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी)…
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के अंतर्गत पाकिस्तान से आयातित या निर्यातित…