भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ओमान में FIH 2024 प्लेयर ऑफ द ईयर और पी आर श्रीजेश ने गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को एफ.आई.एच. प्लेयर ऑफ द ईयर और पी.आर. श्रीजेश को गोलकीपर ऑफ द ईयर खिताब दिया गया है। दोनों को कल ओमान में एफ.आई.एच. वैधानिक कांग्रेस के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया। दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हरमनप्रीत को 63 प्रतिशत से अधिक और श्रीजेश को 62 प्रतिशत से अधिक वोट मिले।




