देशों के साथ समुद्री संबंधों को सशक्त करने की दिशा में पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में पूर्वी बेड़े का पोत आईएनएस कुठार हिंद महासागर क्षेत्र में तैनाती के मिशन पर है। यह जहाज अब श्रीलंका के कोलंबो पहुंच चुका है। जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर नितिन शर्मा ने श्रीलंका की नौसेना के पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल एमएचसीजे सिल्वा से मुलाकात की।
इस यात्रा के भाग के रूप में, दोनों देशों की नौसेनाओं के कर्मी पेशेवर बातचीत, ज्ञान-साझाकरण सत्रों और दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन तालमेल बढ़ाने के लिए संयुक्त कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
यह यात्रा दोनों पड़ोसी देशों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को उजागर करती है और भारत सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम’ तथा ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास (सागर)’ गतिविधियों के तहत सहयोग को विस्तार देती है।
अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3.7-5 प्रतिशत से 4…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं…
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर…
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये…
रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन…