भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आई.एन.एस. तेग ने ओमान के तट के निकट डूबे तेल टैंकर से कल आठ भारतीयों सहित चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया है। कोमोरोस-ध्वज वाले तेल टैंकर एम.वी. प्रेस्टीज फाल्कन में 13 भारतीय और श्रीलंका के तीन लोगों सहित चालक दल के 16 सदस्य शामिल थे। शेष लोगों की तलाश जारी है।
टैंकर के पलटने के बाद खोज और बचाव प्रयासों के लिए भारतीय नौसैनिक युद्धपोत और एक पी-8 आई समुद्री गश्ती विमान भेजा गया है। टैंकर रास मद्रकाह से लगभग 25 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में पलट गया था। भारतीय दूतावास ने बताया कि वह ओमान के अधिकारियों के निरंतर संपर्क में है। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र और भारतीय नौसेना द्वारा इस क्षेत्र में खोज तथा राहत और बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…