भारत

भारतीय नौसेना ने असम के उमरंगसो में फंसे खनिकों को बचाने के लिए एक विशेष टीम को तैनात किया

भारतीय नौसेना ने सहायता के लिए तत्काल अनुरोध के जवाब में, असम के दीमा हसाओ जिले के एक सुदूर औद्योगिक शहर उमरंगसो में फंसे खनिकों को बचाने के लिए एक विशेष टीम को तैनात किया है। इस टीम में एक अधिकारी और ग्यारह नाविक शामिल हैं, जिसमें अत्यधिक प्रशिक्षित क्लीयरेंस डाइवर्स शामिल हैं जो गहरे पानी में गोता लगाने और बचाव कार्यों में कुशल हैं।

टीम इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील मिशन के लिए पूरी तरह सुसज्जित है, तथा खोज और बचाव के लिए गहरे गोताखोरी उपकरण और पानी के भीतर रिमोट संचालित वाहन (आरओवी) जैसे विशेष उपकरण लेकर चल रही है।

तत्काल और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय नागरिक प्रशासन के साथ परस्‍पर समन्वय के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

भारतीय नौसेना की टीम विशाखापत्तनम से 7 जनवरी 2025 को भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित हवाई मार्ग से घटनास्थल पर पहुंची।

गहन खोज एवं बचाव अभियान जारी है, तथा सुचारू एवं समयबद्ध बचाव अभियान के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है।

भारतीय नौसेना संकट के समय त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, तथा यह आपात स्थितियों में जीवन की रक्षा करने तथा राष्ट्र को सहयोग देने के अपने संकल्प को दर्शाती है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

4 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

4 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

4 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

4 घंटे ago