भारतीय नौसेना की सबसे बड़ी नौकायन प्रतियोगिता, भारतीय नौसेना नौकायन चैम्पियनशिप (आईएनएससी) का आयोजन 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024 तक भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला में किया जाएगा।
प्रतियोग्त में भाग लेने वाले भारतीय नौसेना के 100 से अधिक प्रतिभागियों की मेजबानी, और रेसिंग के तीन विभिन्न प्रारूपों में पांच विभिन्न वर्गों की नौकाओं में नौकायन कौशल का परीक्षण आईएनए स्थित मरक्कर वाटरमैनशिप प्रशिक्षण केंद्र (एमडब्ल्यूटीसी) द्वारा किया जांएगे।
भारतीय नौसेना नौकायन चैम्पियनशिप (आईएनएससी) एक वार्षिक अंतर कमान कार्यक्रम है, जिसका आयोजन नौसेना मुख्यालय स्थित भारतीय नौसेना नौकायन संघ (आईएनएसए) के तहत प्रतिस्पर्धी नौकायन में नौसेना कर्मियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है।
इस प्रतियोगिता में नौसेना की तीनों कमानों के अधिकारी, कैडेट और नाविकों (अग्निवीरों सहित) की टीमें भाग लेंगी।
नौकायन के चार सबसे लोकप्रिय प्रारूपों में रेसिंग होगी। फ्लीट रेसिंग महिलाओं के लिए इंटरनेशनल लेजर क्लास एसोसिएशन (आईएलसीए-6) क्लास बोट, पुरुषों के लिए आईएलसीए -7 क्लास बोट और विंडसर्फिंग ओपन के लिए बिक बीच क्लास बोट में होगी। टीम रेसिंग एंटरप्राइज क्लास बोट में होगी।
भारतीय नौसेना जल कौशल गतिविधियों पर विशेष जोर देती है तथा नौकायन खेल को नौसेनिकों में नौचालन कौशल, सौहार्द, साहस और अन्य नेतृत्व गुणों को विकसित करने पर जोर देती है।
भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…
रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…
निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…
भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…