भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) – आईएनएस तीर और आईसीजीएस वीर ने 16 अक्टूबर 24 को मनामा, बहरीन में अपनी लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पूरी की। पत्तन पर रुकने के दौरान, 1टीएस के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन अंशुल किशोर ने मेजर जनरल सलमान मुबारक अल-दोसेरी, रॉयल कमांड स्टाफ और नेशनल डिफेंस कॉलेज और कमांडर अहमद इब्राहिम बुहामूद, कमांडर फ्लोटिला से मुलाकात की और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा चुनौतियों और प्रशिक्षण और संचालन में भविष्य के सहयोग के अवसरों पर बातचीत की। सीओ आईसीजीएस वीर के साथ वरिष्ठ अधिकारी, 1टीएस ने रॉयल नेवी के कमोडोर मार्क एंडरसन, संयुक्त समुद्री बलों (सीएमएफ) के डिप्टी कमांडर से भी मुलाकात की। समुद्री प्रशिक्षुओं सहित 1टीएस के एक प्रतिनिधिमंडल ने नौसेना सहायता सुविधा, बहरीन का दौरा किया और टास्क फोर्स 59, यूएसएनएवीसीईएनटी और सीएमएफ परिचालनों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
अमरीकी नौसना की सेंट्रल कमान और भारतीय नौसेना के नौसेना कर्मियों ने सौहार्द और सद्भावना की भावना से एक मैत्री फुटबॉल मैच में भाग लिया। एक अन्य कार्यक्रम में, भारतीय नौसेना के बैंड ने मनामा में एक आकर्षक प्रदर्शन किया। ‘ट्री ऑफ लाइफ सोशल चैरिटी सोसाइटी’ में एक सामुदायिक आउटरीच गतिविधि आयोजित की गई। इसके अलावा, भारतीय दूतावास, बहरीन रक्षा बलों और अन्य सैन्य और नागरिक गणमान्य व्यक्तियों और भारतीय प्रवासियों के प्रतिनिधियों के लिए 1टीएस पर एक आधिकारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
यह यात्रा आईएनएस तीर, आईसीजीएस वीर और आरबीएनएस अल फारूक के बीच एमपीएक्स के साथ संपन्न हुई। 1टीएस के पोतों द्वारा यात्रा के सफल समापन से दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत समुद्री संबंधों की पुनः पुष्टि होती है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…