Defence News

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन कंबोडिया के सिहानोकविले पहुंचा

आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस वीरा से युक्त प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज दक्षिण पूर्व एशिया में स्क्वाड्रन की लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में 14 फरवरी 2025 को कंबोडिया के सिहानोकविले बंदरगाह पर पहुंचे। कंबोडिया की समुद्री एजेंसियों के प्रतिनिधियों द्वारा जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

14 से 17 फरवरी 2025 तक बंदरगाह पर रहने के दौरान, जहाज भारतीय नौसेना और रॉयल कंबोडियन नेवी (आरसीएन) के बीच सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाने के उद्देश्य से कई गतिविधियों में शामिल होंगे। इस यात्रा में पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस ट्रेनिंग यात्राएं, सामाजिक संपर्क, मैत्रीपूर्ण खेल कार्यक्रम और आरसीएन के साथ पीएएसएसईएक्स शामिल हैं। इस यात्रा में रॉयल कंबोडियन सेना को एक छोटे हथियार सिम्युलेटर को औपचारिक रूप से सौंपना भी शामिल है।

रक्षा भागीदारी और क्षमता निर्माण भारत-कंबोडिया के सौहार्दपूर्ण संबंधों का एक अभिन्न अंग है और स्क्वाड्रन की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को और मजबूत करना है। इससे पहले फरवरी 2024 में, कंबोडियाई नौसेना ने विशाखापत्तनम में एक्स-मिलन 24 में भाग लिया था। हालही की यात्राएं भारत-कंबोडिया संबंधों को बढ़ाने और भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के एक हिस्से के रूप में समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डालती हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

55 मिनट ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

3 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

3 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

3 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

3 घंटे ago