थाईलैंड में एशियाई पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने 27 पदक जीते। भारत ने चार स्वर्ण, 10 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 27 पदक जीते। भारतीय दल का इस आयोजन में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पदक विजेताओं में पेरिस पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नितेश कुमार, रजत पदक विजेता तुलसीमथी मुरुगेसन और कांस्य पदक विजेता मनीषा रामदास शामिल हैं।
थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में भारत ने मिक्स्ड डबल्स एस एल थ्री-एस यू फाइव स्पर्धा में दबदबा कायम रखते हुए तीनों पदक जीते। फाइनल में नितेश कुमार और तुलसीमथी ने रूथिक रघुपति और मानसी जोशी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। चिराग बरेठा और मंदीप कौर ने कांस्य पदक जीता।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…