भारत

भारतीय रेलवे और DMRC ने स्वचालित व्हील प्रोफाइल मापन प्रणाली के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय रेलवे ने स्वचालित व्हील प्रोफाइल मापन प्रणाली (एडब्ल्यूपीएमएस) की खरीद और स्थापना के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके रोलिंग स्टॉक रखरखाव में स्वचालन और दक्षता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह समझौता आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में औपचारिक रूप किया गया।

एडब्ल्यूपीएमएस एक उन्नत प्रणाली है जो ट्रेन के पहियों की प्रोफाइल को स्वचालित और गैर-संपर्क तरीके से मापन की सुविधा प्रदान करती है, जिससे पहियों की ज्यामिति और घिसाव का वास्तविक समय पर आकलन सुनिश्चित होता है। लेजर स्कैनर और हाई-स्पीड कैमरों का उपयोग करके यह प्रणाली बिना किसी मैनुअल हस्तक्षेप के सटीक और त्वरित माप प्रदान करती है। विचलन की किसी भी स्थिति में, स्वचालित अलर्ट प्रणाली समय पर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, जिससे सुरक्षा और परिचालन दक्षता दोनों में वृद्धि होगी।

समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह में निम्नलिखित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे:

  • बी.एम. अग्रवाल, सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक)
  • एस.के. पंकज, अतिरिक्त सदस्य (उत्पादन इकाइयां)
  • आशीष शर्मा, अतिरिक्त सदस्य (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
  • परमीत गर्ग, निदेशक (व्यवसाय विकास), डीएमआरसी

इस साझेदारी के तहत, डीएमआरसी भारतीय रेलवे के लिए चार एडब्ल्यूपीएमएस इकाइयों की खरीद, आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग की जिम्मेदारी संभालेगी।

यह सहयोग रेलवे रखरखाव प्रथाओं के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को एकीकृत करके भारतीय रेलवे अपने रोलिंग स्टॉक प्रबंधन को बेहतर बना रहा है, रखरखाव समय को कम कर रहा है और समग्र सेवा दक्षता में सुधार कर रहा है। यह साझेदारी भारतीय रेलवे और डीएमआरसी के बीच प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान और कौशल विकास को भी बढ़ावा देती है, जो नवाचार, सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

Editor

Recent Posts

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया…

1 घंटा ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के उपायों की समीक्षा की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण…

1 घंटा ago

ओडिशा के हर गरीब को मिलेगा पक्का घर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी तत्काल 5 लाख पीएम आवास की सौगात

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओडिशा…

1 घंटा ago

DRI ने वैध डाक व्यापार चैनलों का दुरुपयोग करने के एक सिंडिकेट के प्रयास को विफल करते हुए यूरोप से डाक पार्सल में छिपाकर रखी 10.8 KG एम्फ़ैटेमिन जब्त किया

विभिन्न ट्रेड स्ट्रीम में अपनी निरंतर सतर्कता जारी रखते हुए, डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने…

1 घंटा ago

अमरीका में संचार व्यवधान के कारण उड़ानों पर लगी रोक हटी, लगभग 7 हजार उड़ानें बाधित हुई थीं

अमरीकी संघीय विमानन प्रशासन ने आज दूरसंचार में आई खराबी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण…

8 घंटे ago