भारत

भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर ‘कवच 4.0’ के लिए ₹252 करोड़ की मंजूरी दी

स्वदेशी तकनीक के जरिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत भारतीय रेलवे ने उत्तर-पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर ₹252 करोड़ की कुल लागत से ‘कवच 4.0’ लगाने की मंजूरी दी है।

मंज़ूर की गयी यह परियोजना मंडल के शेष चिन्हित हिस्सों में ‘कवच 4.0’ का विस्तार करेगी, जिससे रेल परिचालन के लिए सुरक्षा अवसंरचना और मजबूत होगी।

स्वदेशी ‘कवच’ तकनीक से रेलवे सुरक्षा को मजबूत करना

‘कवच’ स्वदेशी रूप से विकसित एक स्वचालित रेल सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली है, जिसे परिचालन सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह ‘खतरे का संकेत पार करना (सिग्नल पासिंग एट डेंजर, एसपीएडी) को रोकने में मदद करता है, ज़रूरत पड़ने पर अपने-आप ब्रेक लगाता है और रेल परिचालन की निगरानी करके रेलों की सुरक्षित आवाजाही में सहायता करता है।

यह पहल भारतीय रेलवे द्वारा अपने नेटवर्क पर ‘कवच’ लगाने की चल रही प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रेल सुरक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाना और रेल परिचालन की सुरक्षा व विश्वसनीयता को बढ़ाना है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

10 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

10 घंटे ago

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…

10 घंटे ago

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मौजूदा अल नीनो के और तीव्र होने की आशंका जताई

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…

10 घंटे ago

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…

10 घंटे ago

नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…

10 घंटे ago