भारत

भारतीय रेल ने वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने की मंजूरी दी

भारतीय रेल ने रेलगाड़ी संख्या 11901/11902 वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी है। इस विस्तार से वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी और मथुरा के बीच एक अतिरिक्त रेलगाड़ी सेवा उपलब्ध होगी, जिससे झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

स्वीकृत विस्तार के साथ, रेलगाड़ी संख्या 11901 अब वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा तक चलेगी, जबकि रेलगाड़ी संख्या 11902 मथुरा से शुरू होकर वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी तक वापसी यात्रा करेगी। मथुरा तक विस्तार के साथ ट्रेन की कुल यात्रा दूरी 217 किमी से बढ़कर 270 किमी हो जाएगी।

विस्तारित सेवा के तहत, रेलगाड़ी संख्या 11901 वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम 16:00 बजे प्रस्थान करेगी और मथुरा रात 23:00 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में, रेलगाड़ी संख्या 11902 मथुरा से सुबह 5:05 बजे प्रस्थान करेगी और वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगी।

सेवा के विस्तारित हिस्से में राजा की मंडी, रुनकुटा, दीन दयाल धाम और बाद में वाणिज्यिक स्टॉपेज होंगे, जिससे इन स्टेशनों पर यात्रियों को रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

इस विस्तार से झांसी, आगरा और मथुरा के बीच लोगों की यात्रा सुविधा पहले से बेहतर होंगी और विस्तारित मार्ग पर स्थित मध्यवर्ती स्टेशनों तक पहुंच में सुधार होगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

10 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

10 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

11 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

11 घंटे ago