भारत

भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में नौ हजार से ज्‍यादा नियुक्ति पत्र जारी किये

भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में नौ हजार से ज्‍यादा नियुक्ति पत्र जारी किये हैं। रेलवे ने कहा है कि जारी वित्त वर्ष के अंत तक 50 हजार से ज्‍यादा नौकरियों के प्रस्‍ताव दिये जाएंगे।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नवंबर 2024 से अब तक कुल 55,197 रिक्तियों की भर्ती को कवर करते हुए सात अलग-अलग अधिसूचनाओं में एक करोड़ 86 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षाएं आयोजित की हैं। बड़े पैमाने पर ली जा रहीं परीक्षाएं, एक व्यापक भर्ती कैलेंडर का हिस्सा हैं और 2024 से अब तक एक लाख आठ हजार रिक्तियों की घोषणा की जा चुकी हैं।

इस तरह बड़े पैमाने पर कंप्यूटर-आधारित परीक्षा आयोजित कराना एक जटिल प्रक्रिया है। उम्मीदवारों के लिए इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, रेलवे ने उम्मीदवारों के निवास स्थान के नजदीक परीक्षा केंद्र आवंटित किए हैं। महिला और दिव्‍यांग उम्‍मीदवारों को विशेष वरीयता दी गई है। प‍रीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए, रेलवे ने उम्मीदवारों के सत्यापन के लिए आधार-आधारित ई-केवाईसी प्रमाणीकरण शुरू किया है।

Editor

Recent Posts

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है,…

1 घंटा ago

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने CSIR-NIScPR द्वारा प्रकाशित पांच भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर, विज्ञान एवं…

1 घंटा ago

भारत ने खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर बार-बार होने वाले हमलों पर चिंता व्‍यक्‍त की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की…

7 घंटे ago

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग…

7 घंटे ago

छत्‍तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार वर्षा के कारण राज्‍य के सभी स्‍कूल आज बंद

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण राज्य के सभी…

7 घंटे ago