भारतीय रेलवे ने नवरात्रि के दौरान सफर कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए 150 से अधिक स्टेशन पर व्रत की विशेष थाली शुरू की है। रेल मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘यात्री मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए इस स्वादिष्ट नवरात्रि व्रत स्पेशल थाली का ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं।’’
मंत्रालय के अनुसार, नवरात्रि उत्सव मना रहे यात्री भोजन और पेय पदार्थ के संबंध में विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए भारतीय रेलवे ने 150 से अधिक स्टेशन पर नवरात्रि विशेष थाली शुरू की है। इनमें से कुछ स्टेशन मुंबई सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लखनऊ, पटना जंक्शन, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेंट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरुपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलुरु कैंट, नयी दिल्ली, ठाणे, पुणे, मेंगलौर सेंट्रल स्टेशन हैं।
मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नवरात्रि के कारण व्रत की थाली तैयार करने में गुणवत्ता और पोषण का विशेष ध्यान रखा गया है।’’
उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…
आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में उद्यमिता के…
अमरीका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की…
यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को…
कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई…
भारत सहित करीब 200 देशों के नेता, वैज्ञानिक, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और पर्यावरण कार्यकर्ता…