भारत

भारतीय रेलवे इस त्योहार के मौसम में करीब 6,000 विशेष ट्रेन चलाएगा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

त्योहारों का मौसम नजदीक आता देख भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के मौके पर एक करोड़ से अधिक यात्रियों की सुविधा के लिए 6,000 विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां पत्रकारों को बताया कि त्योहारों के दौरान अत्यधिक भीड़ भाड़ को देखते हुए 108 ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य डिब्बा जोड़ने के अलावा 12,500 डिब्बे स्वीकृत किए गए हैं। विशेष तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाने वाले कई रेल मार्गों पर दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के त्योहार के दौरान भारी भीड़ रहती है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस साल के त्योहार के मौसम के लिए अब तक कुल 5,975 विशेष ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 4,429 थी। उन्होंने कहा, ‘‘इससे पूजा के दौरान एक करोड़ से अधिक यात्रियों को घर जाने में सुविधा होगी।’’ दुर्गा पूजा उत्सव नौ अक्टूबर से शुरू होगा, दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी जबकि छठ पूजा इस साल सात और आठ नवंबर को होगी।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

4 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

6 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

6 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

6 घंटे ago