insamachar

आज की ताजा खबर

Indian Solar Mission, Aditya-L1 completes first halo orbit around the Sun-Earth L1 point
भारत मुख्य समाचार

भारतीय सौर मिशन, आदित्य-एल1 ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के चारों ओर पहली प्रभामंडल कक्षा पूरी की

भारत का पहला सौर अभियान आदित्‍य-एल-1 अंतरिक्षयान सूर्य-पृथ्‍वी एल-1 प्‍वाइंट में अपनी पहली प्रभामंडल कक्षा की परिक्रमा पूरी कर चुका है। अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो ने बताया कि कल इसके स्‍टेशन – कीपिंग कौशल ने दूसरी प्रभामंडल कक्षा में निर्बाध स्‍थानांतरण सुनिश्चित किया। आदित्‍य – एल-1 अभियान को 2 सितम्‍बर, 2023 को लॉन्‍च किया गया था। यह लैग्रेंजियन प्‍वाइंट L1 पर एक भारतीय सौर वेधशाला है। इसे छह जनवरी 2024 को इसके लक्षित प्रभामंडल कक्षा में प्रवेश कराया गया था। इसरो ने बताया कि आदित्‍य एल-1 अंतरिक्ष यान प्रभामंडल कक्षा में एल-1 प्‍वाइंट की परिक्रमा पूरी करने में 178 दिन का समय लेता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *