खेल

द्विपक्षीय बधिर क्रिकेट श्रृंखला में भारतीय टीम ने जीतकर रचा इतिहास

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए 18 जून से 27 जून 2024 के मध्य इंग्लैंड में खेले गए द्विपक्षीय टी-20 मैच श्रृखंला में मेजबान टीम को 5-2 से हराकर सीरीज अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत पर आज दिल्ली स्थित डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा भारतीय बधिर टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया।

डॉ वीरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय बधिर टीम की यह जीत पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। भारतीय बधिर टीम की यह जीत एक असाधारण जीत है। यह जीत सिर्फ आपकी नहीं है बल्कि यह पूरे देश की जीत है। टीम ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव को संभव कर दिखाया है। भारतीय बधिर टीम की यह जीत मेंस टी-20 वर्ल्ड कप मैच की जीत से किसी भी प्रकार से कम नहीं है। हमारे बधिर खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि जब उन्हें अवसर दिया जाता है तो वह इस अवसर पर हमेशा खरे उतरते हैं। हमारे खिलाड़ियों ने विदेशी धरती पर तिरंगा लहराया है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्रिकेट के मैदान में जीत सिर्फ एक खेल में जीत नहीं होती है बल्कि यह जीत व्यक्ति के जीवन में वह ऊर्जा उत्साह और उमंग पैदा करती है कि हम जब खेल के मैदान में जीत सकते हैं तो जीवन की कठोर परिस्थिति से भी हम जीत सकते हैं। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय बधिर टीम की यह जीत आने वाले समय में बधिर खिलाड़ियों के जीवन में आशा का संचार करेगी और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने भी भारतीय बधिर टीम के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामना दी। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप महानिदेशक किशोर बाबूराव सुरवाड़े सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण व इंडियन डेफ एसोसिएशन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

10 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

12 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

12 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

12 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

12 घंटे ago