बिज़नेस

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88 करोड़ डॉलर से अधिक बढ़कर 728 अरब 49 करोड़ डॉलर से ऊपर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक स्वर्ण भंडार का मूल्य चार अरब 14 करोड़ डॉलर से अधिक बढ़कर 131 अरब 33 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) 561 मिलियन डॉलर बढ़कर 573 अरब 12 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त किए जाने वाले एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पाउंड और येन सहित गैर-अमेरिकी मुद्रा इकाइयों के मूल्य में वृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव भी शामिल होता है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में केंद्रीय बैंक की स्थिति भी 158 मिलियन डॉलर से बढ़कर 4 अरब 87 करोड़ डालर पर पहुंच गया। विशेष आहरण अधिकार – एसडीआर का मूल्य 26 मिलियन डॉलर बढ़कर 18 अरब 86 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार हर देश के लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे वहां के आर्थिक स्वास्थ्य का स्पष्ट संकेत मिलता है तथा यह एक स्थिर मुद्रा विनिमय दर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

9 मिनट ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

31 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

42 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

44 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

46 मिनट ago