insamachar

आज की ताजा खबर

foreign exchange reserves
बिज़नेस मुख्य समाचार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार आठ अरब डॉलर से अधिक की बढ़त के साथ 709 अरब डॉलर के ऊपर दर्ज हुआ

23 जनवरी को समाप्‍त हुए सप्‍ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार आठ अरब डॉलर से अधिक की बढ़त के साथ 709 अरब डॉलर के ऊपर दर्ज हुआ। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान स्‍वर्ण भंडार पांच अरब 60 करोड़ डॉलर बढ़कर 123 अरब डॉलर के स्‍तर पर रहा। मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा परिसम्‍पत्तियां दो अरब 30 करोड़ डॉलर बढ़कर 562 अरब 80 करोड़ डॉलर के स्‍तर पर रही।

यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं में बदलाव से विदेशी मुद्रा परिसम्‍पत्तियों में बदलाव हुआ है। इस दौरान विशेष निकासी अधिकार तीन करोड़ 30 लाख डॉलर बढ़कर 18 अरब 70 करोड़ डॉलर हो गया। अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष में रिजर्व बैंक का सुरक्षित भंडार एक करोड़ 80 लाख डॉलर बढ़कर चार अरब 70 करोड़ डॉलर पहुंच गया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *