23 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार आठ अरब डॉलर से अधिक की बढ़त के साथ 709 अरब डॉलर के ऊपर दर्ज हुआ। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान स्वर्ण भंडार पांच अरब 60 करोड़ डॉलर बढ़कर 123 अरब डॉलर के स्तर पर रहा। मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां दो अरब 30 करोड़ डॉलर बढ़कर 562 अरब 80 करोड़ डॉलर के स्तर पर रही।
यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं में बदलाव से विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियों में बदलाव हुआ है। इस दौरान विशेष निकासी अधिकार तीन करोड़ 30 लाख डॉलर बढ़कर 18 अरब 70 करोड़ डॉलर हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में रिजर्व बैंक का सुरक्षित भंडार एक करोड़ 80 लाख डॉलर बढ़कर चार अरब 70 करोड़ डॉलर पहुंच गया।
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…
सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…
भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…