भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने आज सुबह ढाका में बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बैठक की। उन्होंने बंगलादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद से भी मुलाकात की।
भारतीय विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा बांग्लादेश की 2 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वह बुधवार शाम को ढाका पहुंचे और आज सुबह उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। बाद में विदेश सचिव ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद से भी उनके कार्यालय में मुलाकात की।
आज विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा अपने बांग्लादेशी समकक्ष मसूद-बिन-मोमेन के साथ भी बैठक करेंगे। बैठक के दौरान इन दोनो के बीच राजनीतिक और सुरक्षा, जल, व्यापार और निवेश, बिजली और ऊर्जा, रक्षा, कनेक्टिविटी और उप-क्षेत्रीय सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला पर चर्चा करने की संभावना है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…