बिज़नेस

भारत का अवसंरचना उत्‍पादन नवंबर में चार महीने के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया

भारत का अवसंरचना उत्‍पादन नवम्‍बर में चार महीने के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया। अवसंरचना उत्‍पादन का देश के औद्योगिक उत्‍पादन में योगदान लगभग चालीस प्रतिशत है। नवम्‍बर के दौरान आठ प्रमुख क्षेत्रों में से छह में वृद्धि के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई। सीमेंट, कोयले, इस्‍पात, विद्युत, रिफाइनरी उत्‍पादों और उवर्रक के उत्‍पादन में सकारात्‍मक वृद्धि देखी गई।

वाणिज्‍य उद्योग मंत्रालय के अंतरिम आंकड़ों के अनुसार नवम्‍बर में आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक चार दशमलव तीन प्रतिशत बढ़ गया। यह अक्‍टूबर की तुलना में तीन दशमलव सात प्रतिशत अधिक है। कोयला उत्‍पादन साढ़े सात प्रतिशत, पैट्रोलियम रिफाइनरी उत्‍पादन दो दशमलव नौ प्रतिशत, उवर्रक दो प्रतिशत, इस्‍पात चार दशमलव आठ प्रतिशत और सीमेंट उत्‍पादन 13 प्रतिशत बढ़ गया। इस महीने बिजली उत्‍पादन तीन दशमलव आठ प्रतिशत बढ़ा।

इस बीच, पिछले वर्ष के नवम्‍बर की तुलना में इस बार कच्‍चे तेल का उत्‍पादन दो दशमलव एक प्रतिशत संकुचित हुआ और प्राकृतिक गैस के उत्‍पादन में एक दशमलव नौ प्रतिशत की गिरावट देखी गई। आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्‍त सूचकांक में सीमेंट, कोयले, कच्‍चे तेल, विद्युत, उवर्रक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्‍पाद और इस्‍पात के उत्‍पादन के संयुक्‍त और अलग-अलग प्रदर्शन को मापा जाता है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

5 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago