बिज़नेस

वैश्विक उथल–पुथल के बावजूद भारत के व्यापारिक निर्यात में 15 प्रतिशत की वृद्धि

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि लाल सागर संकट और वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद चालू वित्त वर्ष में अब तक भारत के माल निर्यात में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पीयूष गोयल ने जेआरडी टाटा स्‍मारक व्‍याख्‍यान देते हुए कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक व्यापार मार्गों में व्यवधान के बावजूद देश का माल निर्यात मजबूत बना हुआ है। उन्‍होंने कहा कि भारत का निर्यात देश की आर्थिक बुनियाद की मजबूती को दर्शाता है, जबकि दुनिया भर के व्यवसाय पश्चिम एशिया में संघर्ष और प्रमुख शिपिंग गलियारों में व्यवधान से पैदा अनिश्चितता से जूझ रहे हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लगातार वैश्विक चुनौतियां बनी हुई हैं, जिनमें कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और गैस बाजारों में अस्थिरता, साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की अनिश्चितता और लाल सागर संकट शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

ईरान ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को दी चेतावनी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…

1 घंटा ago

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

3 घंटे ago