insamachar

आज की ताजा खबर

textile and apparel exports
बिज़नेस

भारत के वस्त्र और परिधान निर्यात में नवंबर 2025 में वृद्धि दर्ज की गई

भारत के वस्त्र और परिधान, जिनमें हस्तशिल्प भी शामिल हैं, का निर्यात नवंबर 2025 में 2,855.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो नवंबर 2024 (2,601.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

नवंबर 2025 के दौरान कई प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:

  • रेडीमेड गारमेंट्स (आरएमजी): 11.3 प्रतिशत
  • कृत्रिम धागे/कपड़े/तैयार उत्पाद आदि: 15.7 प्रतिशत
  • सूती धागे/कपड़े/तैयार उत्पाद और हथकरघा उत्पाद: 4.1 प्रतिशत
  • हस्तशिल्प (हस्तनिर्मित कालीनों को छोड़कर): 29.7 प्रतिशत

वर्ष 2025 के लिए जनवरी-नवंबर 2025 तक वस्त्र और परिधान निर्यात (हस्तशिल्प को छोड़कर) का संचयी निर्यात 32,560.0 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (32,474.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 0.26 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

यह उल्लेखनीय है कि जनवरी-नवंबर 2025 की अवधि के दौरान रेडीमेड गारमेंट्स (आरएमजी) के निर्यात में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसी अवधि में जूट उत्पादों के निर्यात में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *