बिज़नेस

भारत का कुल निर्यात 2024-25 में 6.01 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 824.9 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा मार्च 2025 के लिए सेवा व्यापार संबंधी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल निर्यात अब तक सर्वोच्च स्तर 824.9 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष के निर्यात आंकड़े 778.1 अरब अमेरिकी डॉलर के की तुलना में 6.01 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है, जिससे देश के व्यापारिक विकास पथ में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।

सेवा निर्यात ने वृद्धि की इस गति को बनाया रखा और 2024-25 में 387.5 अरब अमेरिकी डॉलर के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 341.1 अरब अमेरिकी डॉलर तुलना में 13.6 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2025 में सेवा निर्यात 35.6 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो मार्च 2024 के 30 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 18.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है।

2024-25 में, पेट्रोलियम उत्पादों को छोड़कर वस्तु (मर्चेनडाइज) निर्यात 374.1 अरब अमेरिकी डॉलर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो 2023-24 के 352.9 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 6.0 प्रतिशत की अधिक है – यह अब तक का सबसे अधिक वार्षिक गैर-पेट्रोलियम वस्तु निर्यात है।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

3 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

3 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

3 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

3 घंटे ago