भारत

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कल रात नई दिल्ली पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति प्रबोवो इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ भी बैठक करेंगे।

इसके अलावा वे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे। पिछले साल अक्टूबर में राष्‍ट्रपति का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी।

भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। एक व्यापक रणनीतिक भागीदार के रूप में इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

12 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago