भारत

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इस वर्ष 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इस वर्ष 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर राष्ट्रपति सुबियांटो 25 और 26 जनवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति प्रबोवो की यह पहली भारत यात्रा होगी।

यह यात्रा दोनों देशों की द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के साथ-साथ आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी। भारत और इंडोनेशिया के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। एक व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में, इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

4 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

4 घंटे ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

4 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

4 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

5 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

5 घंटे ago