भारत

INS इम्फाल ने राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए पोर्ट लुईस की यात्रा पूरी की

आईएनएस इम्फाल ने मॉरीशस की अपनी बंदरगाह यात्रा पूरी कर ली है और वह 14 मार्च, 2025 को पोर्ट लुईस से रवाना हो गया है। यह जहाज 57वें मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मॉरीशस पहुंचा था। आईएनएस इम्फाल ने एक मार्चिंग टुकड़ी, भारतीय नौसेना बैंड और दो एमएच 60आर हेलीकॉप्टरों के फ्लाईपास्ट के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस शानदार परेड के मुख्य अतिथि थे।

आईएनएस इम्फाल ने बंदरगाह यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच विस्तारित संबंधों को और सशक्त करने के लिए कई व्यावसायिक बातचीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल स्पर्धाएं और सामुदायिक आउटरीच गतिविधियों का भी आयोजन किया।

मॉरीशस राष्ट्रीय तट रक्षक (एनसीजी) कार्मिकों के लिए बंदरगाह और समुद्र की निगरानी, ​​वीबीएसएस (विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर), बल संरक्षण, जहाज पर हेलीकॉप्टर संचालन, अग्निशमन व क्षति नियंत्रण के व्यावहारिक पहलुओं पर जहाज पर प्रशिक्षण कैप्सूल आयोजित किए गए।

जहाज के चालक दल द्वारा गयासिंह आश्रम में बुजुर्गों के लिए एक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया।

यह जहाज मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 12 मार्च को जनता के लिए उपलब्ध कराया गया और 1,300 से अधिक आगंतुक इसमें शामिल हुए।

जहाज के चालक दल ने मॉरीशस पुलिस और एनसीजी मुख्यालय सहित पोर्ट लुईस में प्रमुख सुरक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा किया।

जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन कमल के. चौधरी ने मॉरीशस सरकार और मॉरीशस पुलिस बल (एमपीएफ) के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों एवं उच्च पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात की।

जहाज पर भारतीय उच्चायोग के साथ डेक पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मॉरीशस के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों तथा स्थानीय राजनयिक दल के सदस्यों ने भाग लिया।

आईएनएस इम्फाल की इस ऐतिहासिक यात्रा ने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान की और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए ‘प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता’ व ‘पसंदीदा सुरक्षा साझेदार’ के रूप में तेजी से कार्य करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

5 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

7 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

9 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

9 घंटे ago