Defence News

भूमध्‍य सागर में तैनाती के तहत INS त्रिकंद साइप्रस के लिमासोल पहुंचा

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत-आईएनएस त्रिकंद, भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के दौरान 21 सितंबर 2025 को साइप्रस के दक्षिणी तट पर स्थित लिमासोल पहुंचा।

वहां पहुंचने पर पोत के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने साइप्रस में भारत के उच्चायुक्त मनीष और साइप्रस नौसेना के कमांडर, कमोडोर मिनास सोलोमोनिडेस से मुलाकात की।

बंदरगाह पर प्रवास के दौरान पेशेवर संवाद, योग और जहाज़ पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियां आयोजित हुईं। 23 सितंबर 2025 को जहाज पर आगंतुकों का भी स्‍वागत किया गया।

आईएनएस त्रिकंद के इस तटीय शहर पहुंचने से साइप्रस के साथ रक्षा और समुद्री सहयोग सुदृढ़ होगा और समुद्री सुरक्षा तथा क्षमता निर्माण पहल में बेहतर समन्वय स्‍थापित होगा। भारतीय नौसैनिक पोत के भ्रमण से दोनों देशों के लोगों के आपसी संपर्क और सांस्कृतिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। साथ ही भारत और साइप्रस की दीर्घकालिक मैत्री और साझा मूल्यों को भी बल मिलेगा।

भारतीय पोत की साइप्रस की बंदरगाह यात्रा दोनों देशों के साझा रणनीतिक हितों और भूमध्यसागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के पारस्परिक संकल्प को दर्शाती है।

Editor

Recent Posts

भारत और कोरिया गणराज्य ने रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की 10वीं बैठक का आयोजन किया

भारत और कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की…

17 मिनट ago

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…

3 घंटे ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…

3 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज गुवाहाटी में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…

3 घंटे ago

नौसेना इस वर्ष अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…

3 घंटे ago

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…

4 घंटे ago