Current Affairs

दुनियाभर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर योगाभ्यास किया

देश भर में आज 12वां अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है – बढती उम्र के प्रभाव को रोकने के लिए योग।

मुख्‍य आयोजन आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रेड रोड पर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कार्यक्रम में योगाभ्‍यास का नेतृत्‍व कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि योग पूरे विश्व को साथ जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

भारत में हिमालय से लेकर हिन्‍द महासागर तक, पूर्वात्‍तर और पूर्व में, बंगाल से लेकर पश्चिम में स्‍वराष्‍ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्‍य से भरा हुआ नजर आ रहा है। पूरा विश्‍व एक दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है। मैं इस अवसर पर पूरे विश्‍व को, संपूर्ण मानव समुदाय को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस की बहुत -बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने योग को शारीरिक और मानसिक शांति प्राप्त करने का एक उतकृष्ट साधन बताया।

योग हमें जीवन को बैलेंस वे में जीने की कला सिखाता है। योग हमें डूज़ और डॉंन्‍ट्स सिखाता है और जब हम हमारे शरीर को सही ढ़ंग से चलाना सीख लेते हैं तो स्‍वास्‍थ्‍य हमारा स्‍वभाव बन जाता है। साथियों योग केवल हमारे शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य पर ही फोकस नहीं करता, योग मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य का मार्ग दिखाता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

3 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

4 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

4 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

5 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

5 घंटे ago