भारतीय ओलिम्पिक संघ (IOA) ने 2012 ओलिम्पिक खेलों के पुरुष वर्ग के दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा के कांस्य पदक विजेता और चार बार के ओलिम्पिक खिलाड़ी गगन नारंग को मिशन प्रमुख बनाया है।
ओलम्पिक खिलाडी गगन नारंग, 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलिम्पिक में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। वे, एम सी मैरीकॉम की जगह लेंगे। टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल और बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिन्धु उद्घाटन समारोह के ध्वजवाहक होंगे।
भारतीय ओलिम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. ऊषा ने बताया कि छह बार की विश्व चैम्पियन मैरीकॉम ने व्यक्तिगत कारणों से अप्रैल महीने में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मिशन प्रमुख एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद है। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले एथलीटों के हितों को सुनिश्चित करना मिशन प्रमुख की जिम्मेदारी होती है।
ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…
भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियात…
सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…