भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक खेला जाएगा। इस दौरान तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए चुनाव तिथियां घोषित होने के बाद ही पूरे टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।





