खेल

आईपीएल: पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्‍नई के चिदम्‍बरम स्‍टेडियम में पंजाब किंग्‍स ने 18 ओवर और चार गेंद में पांच विकेट पर 210 रन का लक्ष्‍य हासिल कर लिया। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की इस सीजन में यह लगातार दूसरी हार है। दूसरी तरह पंजाब किंग्‍स ने लगातार दो जीत के साथ इस सीजन की शुरुआत की है।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने बीस ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। आयुष महात्रे ने सर्वाधिक 73 रन जोड़े। पंजाब किंग्‍स के लिए श्रेयस अय्यर ने पचास रन बनाए। प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंद में 39 रन का योगदान किया। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आईपीएल में आज डेल्‍ही कैपिटल्‍स का सामना मुम्‍बई इंडियन्‍स से होगा। मैच, दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में दिन के साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। दूसरे मैच में अहमदाबाद में गुजरात टाइटन का सामना राजस्‍थान रॉयल से होगा। यह मैच नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

10 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

11 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

11 घंटे ago