ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात – UAE पर आरोप लगाया है कि उसने अपने क्षेत्र का इस्तेमाल ईरानी ठिकानों पर मिसाइल हमलों के लिए होने दिया। ईरान के इस आरोप के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने आरोप लगाया कि दो ईरानी ठिकाने खारग द्वीप तथा अबू मूसा पर रात भर हुए हमले रास अल खैमाह और दुबई के पास तैनात हिमर्स रॉकेट प्रणालियों से किए गए थे।
ईरान के खतम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय ने यू.ए.ई के निवासियों को जेबेल अली, खलीफा बंदरगाह और फुजैरा बंदरगाह सहित प्रमुख बंदरगाहों के पास के क्षेत्रों को खाली करने की चेतावनी दी है।
उधर, यू.ए.ई सरकार ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गर्गश ने बताया कि देश ने अपने क्षेत्र से हमलों की अनुमति नहीं दी।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा में आपातकालीन टीमों ने एक तेल सुविधा केंद्र पर आग बुझाने का काम किया। यह आग तब लगी जब एक ड्रोन को बीच में मार गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में जॉर्डन के एक नागरिक को चोटें आईं हैं, लेकिन इससे व्यापाक परिचालन में कोई बाधा नहीं आई है। दुबई के मरीना और अल सुफौह इलाके में रहने वाले लोगों ने आज सुबह कई ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ सुनी। ये धमाके तब हुए जब रक्षा प्रणाली ने आने वाले खतरों को बीच में ही रोक दिया। दुबई मीडिया कार्यालय ने बताया कि ये धमाके खतरों को सफलतापूर्वक रोकने का नतीजा थे। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 33 ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया गया है।
इस बीच, UAE ने आज सुबह एक नए मिसाइल हमले की सूचना दी है। उधर, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि सहयोगी देश होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजेंगे।
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में अमरीका की अग्रणी…