अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने जॉर्डन में अमरीकी ठिकानों पर हमले किए, अमरीका ने ईरान पर किए जवाबी हमले

अमरीका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच रात भर सैन्य हमले हुए। अमरीका के केंद्रीय कमान ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के निर्देश पर कल होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा में हमले किए गए। राष्‍ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित हैं।

ईरान की ओर से भी तुरंत प्रतिक्रिया सामने आई। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने बहरीन में अमरीका के पांचवें बेड़े और कुवैत में अली अल सलेम हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले का दावा किया, साथ ही जॉर्डन में अल-अजराक हवाई अड्डे पर लंबी दूरी की मिसाइल से हमला किया गया। जॉर्डन के सशस्त्र बलों ने पुष्टि की है कि उन्होंने अज़राक क्षेत्र की ओर दागी गई सभी पांच ईरानी मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। गार्ड कोर ने दावा किया है कि उन्होंने क्षेत्र में अमरीकी ठिकानों पर 21 लक्ष्यों को निशाना बनाया है। हालांकि इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।

एक अमरीकी अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि लगभग सभी ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक रोक दिया गया था और तत्काल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। पिछले सप्ताह अमरीका की मध्यस्थता में हुआ युद्धविराम अब गंभीर स्थिति में है।

लेबनान में, हिज़्बुल्लाह द्वारा उत्तरी इस्राएल में मिसाइल हमले के बाद, इस्राएली बलों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमले किए। जवाब में ईरान ने भी इस्राएली हवाई अड्डे पर हमले का दावा किया है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव के निजी दूत वर्तमान में दोनों देशों के बीच व्‍यापक समझौते को लेकर अमरीकी अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए वाशिंगटन में हैं।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

13 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

16 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

16 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

16 घंटे ago