मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स के अनुसार इन ठिकानों पर 500 से अधिक अमरीकी सैनिक मौजूद थे।
ईरानी प्रवक्ता ने दावा किया कि हमले के बाद दुबई में एम्बुलेंस कई घंटों तक मृत और घायल अमरीकी सैनिकों को ले जाने में व्यस्त रहीं। हालांकि, अमरीकी केंद्रीय कमान ने इस दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि दुबई में किसी भी अमरीकी सैन्य ठिकाने या सैनिक पर कोई हमला नहीं हुआ है।
इस बीच, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने खाड़ी देशों को अमरीका-इस्राएल गठबंधन का समर्थन न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने इन देशों को चेतावनी दी है कि यदि वे अपने देश में विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो वे अमरीका और इज़राइल को ईरान पर हमला करने के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल न करने दें।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…
आईपीएल में आज मुम्बई में मुम्बई इंडियन्स का सामना कोलकाता नाइट राईडर्स से होगा। मैच…