अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने इस्‍फाहन शहर के मध्‍य भाग में ड्रोन देखे जाने के बाद उन पर मिसाइलें दागी

ईरान ने आज सुबह इस्‍फाहन शहर के मध्‍य भाग में ड्रोन देखे जाने के बाद उन पर मिसाइलें दागी। इस हमले के बाद इस्राइल की जवाबी कार्रवाई की संभावना बढ गई है। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमले के जवाब में इस्राइली ड्रोन ने इस्‍फाहन प्रांत में हमला किया है। हालांकि ईरान की समाचार एजेंसी ने कहा कि इस्‍फाहन हवाई अड्डे पर विस्‍फोट की आवाजें सुनाई दी, लेकिन तुरंत कारण का पता नहीं चल पाया। एक अन्‍य समाचार एजेंसी ने एक अनाम वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारी के हवाले से बताया कि सुबह सुनी गई विस्‍फोट की आवाजें सैन्‍य कार्रवाई से संबंधित थी।

अमेरीकी अधिकारियों ने मामले पर टिप्‍पणी करने से इंकार कर दिया, लेकिन अमेरीकी प्रसारण नेटवर्क ने अज्ञात अमेरीकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि हमला इस्राइल ने किया।

इस्राइल के कुछ शहरों में विमान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। सीरिया और ईराक से भी विस्‍फोट की खबरें आई हैं।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

9 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

9 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

10 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

11 घंटे ago