ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता का विवरण दिया है। उन्होंने बातचीत के दौरान एक अमरीका के बारूदी सुरंग निरोधक पोत से जुड़े तनावपूर्ण गतिरोध का जिक्र किया। एक टेलीविजन साक्षात्कार में ग़ालिबफ़ ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौसैनिक गतिविधि को लेकर अमरीका के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष विरोध किया। उन्होंने कहा कि होर्मुज़ ईरान के नियंत्रण में है। ग़ालिबफ़ ने कहा कि तेहरान जलमार्ग में बारूदी सुरंगों को हटाने के अमरीका के प्रयासों को युद्धविराम का उल्लंघन मानता है। उन्होंने इस्लामाबाद में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि अगर उनका बारूदी सुरंग निरोधक पोत आगे बढ़ता है तो ईरान निश्चित रूप से उस पर हमला करेगा।
इस बीच, अमरीका की नाकेबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जल डमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…