अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने कहा होर्मुज जलडमरूमध्‍य को लेकर ओमान के साथ एक समझौते के मसौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है

ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को लेकर ओमान के साथ एक समझौते के मसौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि इसी सप्‍ताह यह समझौता हो सकता है।

इस संभावित समझौते से होर्मुज जलडमरूमध्‍य फिर से खुल जाएगा, वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था पर दवाब कम होगा और युद्ध को समाप्‍त करने में भी मदद मिलेगी। हालांकि समझौता इस बात पर निर्भर करेगा कि अमरीका ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी हटाता है या नहीं।

ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्‍य पर एक हद तक नियंत्रण चाहता है और इस मार्ग से आवाजाही वैसी नहीं रहेगी जैसी युद्ध से पहले थी। ईरान होर्मुज जलडमरूमध्‍य के उत्‍तरी हिस्‍से को जबकि ओमान दक्षिणी हिस्‍से को नियंत्रण करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ईरान युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई के लिए होर्मुज जलडमरूमध्‍य पर नियंत्रण चाहता है। ईरान ने आगाह किया है कि अमरीका के किसी और हमले की स्थिति में वह खाड़ी देशों को निशाना बनाएगा।

Editor

Recent Posts

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

7 घंटे ago

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…

7 घंटे ago

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…

7 घंटे ago

वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…

7 घंटे ago

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…

8 घंटे ago