अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को दी चेतावनी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को चेतावनी दी है कि वे अमरीका सैन्य बलों को किसी तरह की मदद या समर्थन न दें। उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र में मौजूद सैन्य अड्डों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि इन अड्डों पर सैन्य विमानों की मौजूदगी मेजबान देशों की जानकारी के बिना संभव नहीं है।

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब ईरानी क्षेत्र में अमरीका सैन्य गतिविधियों पर नजर रख रहा है। अमरीका और ईरान के बीच कई महीनों से जारी संघर्ष के बीच, पेंटागन पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी की समीक्षा कर रहा है और इसे कम करने की तैयारी कर रहा है।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

6 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

7 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

7 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

19 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

19 घंटे ago