ईरान ने इजरायल पर जवाबी कार्रवाई में यरुशलम और तेलअवीव पर मिसाइल हमले किये हैं। शनिवार की सुबह तेहरान में हमले के बाद क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ गई है।
ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों के लगातार हमले होने से तल अवीव और यरुशलम सहित प्रमुख इज़रायली शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। ईरान के जवाबी हमलों में इज़रायल के तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए, जबकि संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने बताया कि ईरान पर इज़रायली हमलों में 78 लोग मारे गए हैं और 320 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। ईरान के ठिकानों में तेहरान का मेहराबाद हवाई अड्डा भी शामिल था, जहाँ कथित तौर पर दो मिसाइलें गिरीं जिससे आग लग गई।
इज़रायली सेना ने कहा कि कल की कार्रवाई में ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य बुनियादी ढाँचे को निशाना बनाया गया, अधिकारियों का मानना है कि पिछले हमलों के बाद ईरान कमज़ोर स्थिति में था, जिससे उसकी हवाई सुरक्षा कमज़ोर हो गई थी। इज़रायली हमलों में कथित तौर पर ईरान के तीन सबसे शक्तिशाली सैन्य अधिकारी मारे गए हैं और ईरान के परमाणु, मिसाइल तथा सैन्य परिसरों को निशाना बनाया गया।
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि ईरान के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम पर एक समझौते पर पहुँचकर बमबारी को रोकने में सहायता मिल सकती है। अमरीकी अधिकारियों ने इस आशंका के बीच अपने कुछ कर्मियों को वापस बुला लिया है।
इस बीच, ईरान ने परमाणु मुद्दे पर अमरीका के साथ वार्ता जारी रखने से इनकार कर दिया है। ईरान ने कहा है कि इस्राइल के अब तक के सबसे बड़े सैन्य हमले के बाद परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता निरर्थक है। इससे पहले, ईरान ने अमरीका पर इस्राइल के हमलों में शामिल होने का आरोप लगाया था, लेकिन अमरीका ने इसे खारिज कर दिया था।
इंडोनेशिया में आज जावा सागर में खराब मौसम के कारण 240 से अधिक यात्रियों वाली…
विश्व स्वास्थ्य संगठन- डब्ल्यूएचओ ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों द्वारा स्वीकार…
दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन आज नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस दौरान महत्वपूर्ण…
तीन दिवसीय ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 आज नई दिल्ली में शुष्क-भूमि कृषि के लिए समाधानों में…
18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…
सऊदी अरब ने कहा है कि ड्रोन हमले के एक दिन बाद उसने देश भर…