ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर किसी भी अनुचित दबाव को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे कदम तनाव बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान लगातार कूटनीति और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाता रहा है। अब्बास अराघची ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी के साथ फ़ोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही। यह बातचीत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा 2015 के परमाणु समझौते के अंतर्गत प्रतिबंधों में छूट बढ़ाने वाले प्रस्ताव को पारित नहीं हो पाने के बाद हुई है।
केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और…
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार)…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों…
भारत की स्वदेशी अंतरिक्ष-आधारित खुफिया और उन्नत उपग्रह प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा…