ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अमरीका को लेकर अत्यधिक सतर्क भी है। उन्होंने कहा कि अगर अमरीका समझौते की शर्तों का पालन करता है, तो ईरान भी अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करेगा।
राष्ट्रपति पेजेशकियन ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि राजनयिक प्रयासों का केंद्र बिंदु जून में हुए शांति समझौते को फिर से लागू करना हो सकता है। उन्होंने कहा कि समझौता लागू रहने के दौरान ईरान ने करीब नौ करोड़ बैरल तेल का निर्यात किया था। श्री पेजेशकियन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब ईरान घरेलू स्तर पर आर्थिक दबावों का सामना कर रहा है।
अमरीका और ईरान ने 18 जून को क्षेत्र में लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्ति का समझौता किया था। इसकी समय-सीमा 17 अगस्त को समाप्त हो गई। इन वार्ताओं का उद्देश्य अंतिम समझौते तक पहुंचना था, लेकिन पिछले महीने तनाव बढ़ने के बाद इनका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज अटलांटा में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की…
इस्राएल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। नए…
केंद्रीय जल आयोग -सीडब्ल्यूसी ने भूटान की शिंताफू हिमनद झील के फटने के मद्देनजर पश्चिम…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देश में अवैध सिंथेटिक ड्रग्स बनाने के खिलाफ एक बड़ी…