बिज़नेस

वित्त वर्ष 2024-25 में इरेडा की ऋण स्वीकृतियां 27% बढ़कर ₹47,453 करोड़ हुईं, ऋण बही खाता 28% बढ़कर ₹76,250 करोड़ हो गई

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) ने अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अपने वित्तीय लेनदेन में उल्लेखनीय वृद्धि की सूचना दी।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ऋण स्वीकृतियां ₹47,453 करोड़ रहीं, जो पिछले वर्ष के ₹37,354 करोड़ से 27% अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 में ₹25,089 करोड़ की तुलना में ऋण वितरण 20% बढ़कर ₹30,168 करोड़ हो गया। बकाया ऋण पुस्तिका में भी 28% की वृद्धि हुई जो 31 मार्च, 2025 तक ₹76,250 करोड़ तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष के ₹59,698 करोड़ से अधिक है।

इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेश प्रदीप कुमार दास ने कहा, ” वित्त वर्ष के अंतिम दिन इरेडा के वार्षिक प्रदर्शन की घोषणा करना हमारे निवेशकों के साथ कॉर्पोरेट प्रशासन और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। ऋण स्वीकृति, संवितरण और ऋण पुस्तिका में इरेडा की निरंतर वृद्धि अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम अभिनव और सुलभ वित्तपोषण समाधानों के माध्यम से भारत के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

प्रदीप कुमार दास ने कहा, “मैं माननीय केंद्रीय मंत्री; माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय; सचिव, एमएनआरई; हमारे निदेशक मंडल; नियामक; और एमएनआरई तथा अन्य मंत्रालयों के अधिकारियों को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं टीम इरेडा के समर्पण और अथक प्रयासों की सराहना करता हूं, जिनकी प्रतिबद्धता हमारी सफलता का आधार है।”

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

8 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

8 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

8 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

8 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

8 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

8 घंटे ago