भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के साथ हस्ताक्षरित समझौता निष्पादन के लिए 98.24 (पूर्णांक 98) के स्कोर के साथ ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग प्राप्त की है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड को ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग मिली है। यह परिचालन उत्कृष्टता और कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्चतम मानकों के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड ने गत तीन वर्षों में, लगातार असाधारण परिणाम दिए हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में 93.50, वित्त वर्ष 2021-22 में 96.54 और वित्त वर्ष 2020-21 में 96.93 के स्कोर के साथ ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग प्राप्त की है। ये लगातार उपलब्धियाँ भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रदीप कुमार दास ने इस उपलब्धि पर कहा, “लगातार चौथे वर्ष ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग प्राप्त करना भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह संगठन के कर्मचारियों के अथक प्रयासों, हितधारकों के अटूट विश्वास और भारत सरकार के मार्गदर्शन को दर्शाता है। मैं इस सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। हम सब मिलकर देश के हरित ऊर्जा परिवर्तन को गति देने और अपने देश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने प्रहलाद जोशी, माननीय केंद्रीय मंत्री, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; श्रीपद नाइक, माननीय विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री; प्रशांत कुमार सिंह, सचिव, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय; मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों; तथा निदेशक मंडल के प्रति उनके समर्थन और अमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…