भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है, जिसमें प्रमुख वित्तीय मापदंडों में उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई गई है। देश की सबसे बड़ी शुद्ध हरित वित्तीय एनबीएफसी के रूप में, इरेडा ने एक बार फिर से अपने तिमाही ऑडिटेड वित्तीय परिणामों को केवल 9 दिनों के भीतर प्रकाशित करके उद्योग जगत में मानक स्थापित किए हैं। यह उपलब्धि इरेडा को 9 दिनों की अवधि के भीतर लेखा परीक्षित वित्तीय परिणाम प्रकाशित करने वाली एकमात्र कॉर्पोरेट के रूप में स्थापित करती है।
इरेडा के निदेशक मंडल ने आज आयोजित बैठक के दौरान कंपनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर धन्यवाद व्यक्त किया और वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों को अनुमति प्रदान की।
वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही की मुख्य विशेषताएं:
इरेडा के सीएमडी प्रदीप कुमार दास ने परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कहा, “वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में हमारा उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत के नवीकरणीय ऊर्जा परिवर्तनकाल को गति देने के लिए इरेडा की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। ऋण मंजूरी, संवितरण और हमारी ऋण पुस्तिका के विस्तार में उल्लेखनीय वृद्धि स्थायी ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है। हमारे पीएटी द्वारा प्रमाणित एक मजबूत वित्तीय स्थिति और मजबूत लाभप्रदता के साथ, इरेडा देश की हरित ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रुप से तैयार है।”
प्रदीप कुमार दास ने इरेडा के अधिकारियों और कर्मचारियों की इन उपलब्धियों को प्राप्त करने में उनके अटूट समर्पण और उत्कृष्टता के लिए भी सराहना की। उन्होंने प्रहलाद जोशी, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, श्रीपद नाइक, विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री, प्रशांत कुमार सिंह, सचिव, एमएनआरई, मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और निदेशक मंडल का निरंतर सहयोग और अमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया।
इंडोनेशिया में आज जावा सागर में खराब मौसम के कारण 240 से अधिक यात्रियों वाली…
विश्व स्वास्थ्य संगठन- डब्ल्यूएचओ ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों द्वारा स्वीकार…
दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन आज नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस दौरान महत्वपूर्ण…
तीन दिवसीय ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 आज नई दिल्ली में शुष्क-भूमि कृषि के लिए समाधानों में…
18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…
सऊदी अरब ने कहा है कि ड्रोन हमले के एक दिन बाद उसने देश भर…